{"_id":"5ebc0efa8ebc3e90941e4d75","slug":"engage-in-service-to-people-from-outside-balrampur-news-lko521436079","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेशी व कर्मयोगियों की सेवा में जुटा एसएससी ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेशी व कर्मयोगियों की सेवा में जुटा एसएससी ग्रुप
विज्ञापन
बलरामपुर। एसएससी ग्रुप आफ कंपनीज परदेसी व कर्मयोगियों की सेवा में जुटा हुआ है। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एसएससी ग्रुप बहादुरापुर चेकपोस्ट पर बाहर से आने वाले लोगों को भोजन कराने के लिए 24 घंटे रसोई संचालित कर रहा है। बुधवार को ग्रुप के सदस्यों ने चेकपोस्ट पर मौजूद कर्मयोगियों तथा बाहर से आने वाले लोगों को भोजन के साथ सुरक्षा किट भी मुहैया कराया।
ग्रुप के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने लॉकडाउन के दौरान बाहर से भूखे-प्यासे आने वाले लोगों की पीड़ा देखते हुए बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर बहादुरापुर चेकपोस्ट के पास 24 घंटे रसोई संचालित करने का निर्णय लिया। ग्रुप के सदस्य व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह वैश की देखरेख में रसोई का संचालन शुरू कर दिया गया है।
बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसोई में तैयार भोजन का निरीक्षण किया। टीम ने भोजन की गुणवत्ता की सराहना करते हुए अपनी निगरानी में परदेसियों को भोजन कराया। ग्रुप के सदस्य आद्या सिंह, झूमा सिंह, राघवेंद्र कांत सिंह, सुरेश गुप्ता, विनोद गिरि, सुभाष पाठक, अंशु मिश्रा, करुणेश सिंह, रजनीश कुमार सिंह, निशांत सिंह, अनिल सिंह, तुलशीश दूबे, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नीतेश सिंह व सुजीत सिंह आदि 24 घंटे चेकपोस्ट के पास मौजूद रहकर बाहर से वाले लोगों को भोजन कराने के साथ-साथ मास्क व सैनिटाइजर आदि उपलब्ध करा रहे हैं। चेकपोस्ट पर तैनात कर्मयोगियों को भी बिस्कुट, पानी, सैनिटाइजर व मास्क आदि वितरित किया जा रहा है।