{"_id":"674ca535c8d8fe0c4a0686d6","slug":"encroachment-on-the-road-pedestrians-entangled-in-traffic-jam-balrampur-news-c-99-1-slko1019-117852-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क पर अतिक्रमण, जाम के झाम में उलझे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क पर अतिक्रमण, जाम के झाम में उलझे राहगीर
Sun, 01 Dec 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर में जाम की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। प्रतिदिन घंटों जाम लग रहा है, जिससे व्यापारी व आम जनमानस को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना कि सड़क के दोनों ओर ठेला व रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदार बेतरतीब ढंग से डेरा जमाए हुए हैं। इसके अलावा दुकानदार भी सड़क की पटरियों पर सामान रखकर अतिक्रमण किए हुए हैं, जिससे लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।
नगर में तमाम प्रयासों के बाद भी प्रशासन जाम की समस्या से निजात नहीं दिला पा रहा है। जाम का प्रमुख कारण ई-रिक्शा व टैक्सी वाले हैं। अंकुश न होने से ई रिक्शा व टैक्सी वाले जहां मन किया सड़क के किनारे खड़ी कर देते हैं। बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या बनी रहती है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बीते माह अभियान भी चलाया गया, लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद वह फिर से वही समस्या उत्पन्न हो गई। बहराइच मार्ग व तुलसीपुर मार्ग पर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण होने से बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
उदासीन बने जिम्मेदार
हाइवे से लेकर हर गली व बाजार की सड़कें पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में है। अधिवक्ता कमल नयन मौर्य व अमरजीत सिंह बिट्टू का कहना है कि गोंडा, तुलसीपुर व बहराइच जाने वाले बड़े वाहन वीर विनय चौराहा से होकर प्रतिदिन जाते हैं। जिसके चलते सड़क पर कम जगह होने के कारण जाम लग जाती है। हालत यह हो गई है कि लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। इसके बावजूद अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों पर हो कठोर कार्रवाई
प्रशासन की तरफ से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है लेकिन कुछ दिन के बाद वह पुन: अतिक्रमण कर लेते हैं। प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। अतिक्रमण तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
चलाया जाएगा अभियान
समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाता है। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है कि वह अतिक्रमण कदापि न करें। शीघ्र अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संजीव कुमार, एसडीएम सदर