{"_id":"66febfeb10e26baf6f06be48","slug":"employees-took-out-a-candle-march-for-the-restoration-of-old-pension-balrampur-news-c-99-1-brp1003-115306-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर कैंडल मार्च निकालते शिक्षक।-स्रोत: संगठन
बलरामपुर। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व सहयोगी संगठनों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नगर में कैंडल मार्च निकाला। शिक्षक व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार मौर्य को सौंपकर पुरानी पेंशन बहाली के साथ समस्याओं के निराकरण की मांग की।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक संगठन, यूपी रोडवेज एंपलाइज यूनियन, शिक्षामित्र संघ, अनुदेशक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य शैक्षिक महासंघ व अटेवा संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने तुलसीपार्क से वीर विनय चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला।
वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिक्षक व कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। कैंडल मार्च के बाद शिक्षक नेताओं ने वहां मौजूद एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस अवसर पर नवीन कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, मोहनलाल शुक्ल, अजय कुमार सिंह, श्याम सुंदर राय, अनूप कुमार सिंह, विकास कांत पांडेय, तुलाराम गिरी, अशोक कुमार उपाध्याय, अनुराग रस्तोगी, इकबाल अहमद, उमेश चंद्र, अमित कश्यप व अरुण कुमार मिश्रा सहित तमाम शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र व कर्मचारी मौजूद रहे।