फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Employees march on foot for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च

Fri, 22 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Employees march on foot for restoration of old pension
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली तथा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च सदर तहसील से शुरु होकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च में कई संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक व अन्य कर्मी शामिल हुए।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण भारत छोड़ो आंदोलन के तहत शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी मंच के बैनर तले पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च में सदर तहसील से शुरू होकर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

पैदल मार्च कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करो, तुम्हें पुरानी हमें नई नहीं चलेगा नहीं चलेगा, एक देश दो विधान नहीं चलेगा नहीं चलेगा, पेंशन हक है हमारा हम इसे लेकर रहेंगे तथा बुढ़ापे की लाठी मत छीनो हमें भी बुढ़ापे में जीने दो आदि नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस अवसर पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र, पीयूष शर्मा, सचिन शुक्ला, अशोक सिंह, मो. फैजान अंसारी, तुलाराम गिरि, मसूद आलम अंसारी, सुभाष मिश्रा, निर्मल द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed