फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Emphasis on improving educational quality and increasing enrollment at the meeting of headmasters

Balrampur News: प्रधानाध्यापकों की बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता और नामांकन बढ़ाने पर जोर

Fri, 07 Aug 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on improving educational quality and increasing enrollment at the meeting of headmasters
फोटो-29- हरैया सतघरवा ब्लॉक पर आयोजित बैठक में मौजूद प्रधानाध्यापक। स्रोत ​शिक्षक संघ
बलरामपुर। हरैया सतघरवा के बीडीओ कार्यालय सभागार में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नए शैक्षिक सत्र में छात्र नामांकन बढ़ाने, विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों की सुरक्षा और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हरैया सतघरवा शमशेर ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि वे अभिभावकों से नियमित संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। उन्होंने यू-डायस और प्रेरणा पोर्टल पर सभी सूचनाएं समय से अपडेट करने के निर्देश भी दिए। बीईओ ने निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक संदर्शिका और निपुण तालिका के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में डिजिटल संसाधनों और डिजिटल रजिस्टर के नियमित उपयोग को भी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में इको क्लब की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन समय से कराने के निर्देश दिए गए। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया।
विज्ञापन

बीईओ ने एक अगस्त से शुरू हुए स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2026-27 में सभी विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्षा ऋतु को देखते हुए विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने एसएमसी बैठकों में दिमागी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जलभराव रोकने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षक संतोष उपाध्याय, ऋषिमुनि वर्मा, उमेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सौभाग्य पाठक, विजय पटेल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed