{"_id":"6aa98466980070191e08ed83","slug":"emphasis-on-enhancing-educational-quality-in-cluster-meetings-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154828-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संकुल बैठकों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संकुल बैठकों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर
Tue, 15 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो-34-बलरामपुर के रेहरा बाजार में बैठक के दौरान सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक राम सागर पति त्रिपा
बलरामपुर। जिले के रेहरा बाजार और नगर क्षेत्र में मंगलवार को संकुल शिक्षक बैठक एवं शैक्षिक उन्नयन कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के साथ निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी शिक्षण विधियों को अपनाने पर जोर दिया गया।
प्राथमिक विद्यालय रेहरा बाजार प्रथम में न्याय पंचायत अधीनपुर की संकुल शिक्षक बैठक एवं शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला आयोजित हुई। देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे। खंड शिक्षा अधिकारी स्वामी नाथ ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति, सत्र परीक्षा, एचपीसी भरने, बालवाटिका, आईसीटी स्मार्ट क्लास और टीएलएम के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की। एडी बेसिक ने शिक्षकों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस दौरान शिक्षक एवं लेखक कृष्ण कुमार मिश्र ने अपनी काव्य रचना ‘सत्य-पिनाक’ की प्रति एडी बेसिक को भेंट की। एडी बेसिक ने विद्यालय के पिछले पांच वर्षों में 19 बच्चों के नवोदय और अटल आवासीय विद्यालय में चयन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने विद्यालय को देवीपाटन मंडल का उत्कृष्ट सरकारी प्राथमिक विद्यालय बताया। बैठक में संकुल शिक्षक जय प्रकाश सैनी, कृष्ण कुमार मिश्र, प्रधानाध्यापक नागेंद्र बहादुर शुक्ल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में भी संकुल बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक ने की। इसमें निर्धारित एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए शैक्षिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज और कंपोजिट विद्यालय आदर्श के शिक्षकों ने उत्कृष्ट टीएलएम का प्रदर्शन कर उसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। बैठक में संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र और अनुदेशक शामिल हुए।