फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity was cut off for 21 hours in 50 villages

Balrampur News: 50 गांवों में 21 घंटे गुल रही बिजली

Mon, 13 Jul 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for 21 hours in 50 villages
फोटो-26-बलरामपुर नगर में तारों की मरम्मत करते कर्मी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। जिले में बिजली कटौती और लोकल फाल्ट की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर के कई मोहल्लों तक अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। तुलसीपुर देहात फीडर से जुड़े करीब 50 गांवों में तकनीकी खराबी के कारण 21 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं गैसड़ी, हरैया सतघरवा और उतरौला क्षेत्र में भी बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


तुलसीपुर देहात फीडर से बिजलीपुर, धर्मपुर, बिनोहनी, बेलहा, कटरा, शंकरनगर, चरनगहिया, बेनीजोत, सिसई, भैंसहवाडीह, लालनगर और गांगनार समेत करीब 50 गांवों की बिजली रविवार शाम पांच बजे तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं को रातभर उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। ग्रामीणों रोहित सक्सेना, मनोज यादव, कमलेश मिश्र, अशोक वर्मा, अमित कुमार और यशराज ने बताया कि बिजली कटौती के कारण रात में नींद तक नहीं आ सकी।
विज्ञापन


अवर अभियंता नेम कुमार ने बताया कि बंजारीबाग में तार गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे ठीक कराकर बिजली चालू कर दी गई। दूसरी ओर भगवतीगंज उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली की आवाजाही लगातार बनी हुई है। गदुरहवा, धर्मपुर, गोविंदबाग, सराय, नहरबालागंज और बलुहा सहित अन्य मोहल्लों में बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों का कहना है कि रात 11 बजे से सोमवार दोपहर तक कई बार बिजली बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरैया सतघरवा क्षेत्र में भी बारिश के बाद तकनीकी खराबी के चलते बिजली संकट बना रहा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रात तक बिजली नहीं आई और बीच-बीच में ट्रिपिंग होती रही। जेई अजीत सिंह ने बताया कि खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

महराजगंज तराई क्षेत्र के कई गांवों में आठ दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। तुलसीपुर उपकेंद्र के कौवापुर फीडर की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। इससे करीब 50 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है।


ग्रामीणों ने बताया कि उदईपुर, जुड़ावनडीह, शिवचरनडीह, लोहेपनिया, पठानाजोत, जहानडीह, फाजिलडीह और गांधीगांव में आठ दिनों से तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं गैसड़ी क्षेत्र के जगन्नाथपुरी में भी चार दिनों से बिजली नहीं आने से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed