{"_id":"66c22f629a9d9dde47075515","slug":"electricity-supply-is-available-for-only-five-hours-in-1035-villages-balrampur-news-c-99-1-brp1008-113266-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1035 मजरों में सिर्फ पांच घंटे हो रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1035 मजरों में सिर्फ पांच घंटे हो रही बिजली आपूर्ति
Sun, 18 Aug 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह से है समस्या, करीब डेढ़ लाख लोगों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के 1035 मजरों में रोजाना सिर्फ पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। गर्मी में मजरों में 19 घंटे बिजली गुल रहने से क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख लोगों को परेशानी हाे रही है। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
क्षेत्रवासी प्रमोद कुमार पांडेय, दखहरण नाथ तिवारी, अविनाश चंद्र, आलोक कुमार मिश्र, राजेंद्र पांडेय, संतोष कुमार सिंह, दिनेश कुमार जायसवाल, आशुतोष तिवारी व अरविंद कुमार सोनी आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि रोजाना शहरों में 24 घंटे व गांवों में 18 घंटे बिजली देने का सरकार का दावा फेल है। विद्युत उपकेंद्र बेलभरिया हरैया से रोजाना सिर्फ पांच घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
इस विद्युत उपकेंद्र में तीन फीडर बनाए गए हैं, जिसमें महमूदनगर फीडर से क्षेत्र के 300 मजरों, बरदौलिया फीडर से क्षेत्र के 35 मजरों एवं चौधरीडीह फीडर से क्षेत्र के 700 मजरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। जर्जर तारों के साथ कम क्षमता के ट्रांसफार्मर भी बिजली आपूर्ति में बाधा बन रहे हैं। तीनों फीडरों की करीब डेढ़ लाख आबादी बिजली कटौती का दंश झेल रही है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं कराया जा रहा है, इससे क्षेत्र के लोगो में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
उप खंड अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जर्जर तारों को ठीक कराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा।