{"_id":"5e0e28a78ebc3e87c67ecd69","slug":"electrical-wire-breaks-fire-15-bigha-sugarcane-burnt-balrampur-news-lko500941713","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूटने से लगी आग, 15 बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार टूटने से लगी आग, 15 बीघा गन्ना जला
विज्ञापन
बलरामपुर के नथुनिया मोड़ गांव के पास बिजली का तार टूटकर गिरने से जला गन्ना।
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के नथुनिया मोड़ के पास गुरुवार की सुबह बिजली का तार टूटकर गिरने से 15 बीघा गन्ना राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित किसानों ने मदद की गुहार लगाई है।
किसान समीउल्ला, हबीबुल्ला व नियाजउल्ला ने बताया कि गुरुवार की सुबह उनके खेत में बिजली का तार टूटकर गिर गया। बिजली की चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। तीनों लोगों का 15 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल को क्षति का आंकलन करने की सूचना दी गई है।
बिजली विभाग के जेई को भी प्रार्थना पत्र दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का लेखपाल व जेई अभी तक क्षति का आंकलन करने नहीं पहुंचे है। तीनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना वकील पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन कराई जा रही है।