फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   electric,solar

जमीन बंजर होने पर आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 21 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
electric,solar
फोटो-11-बलरामपुर के बानगढ़ पिपरा में प्रदर्शन करते किसान।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
गैसड़ी (बलरामपुर)। चित्तौड़गढ़ जलाशय से निकले सीपेज ड्रेन की सफाई न होने से किसानों की जमीन बंजर हो गई है। बंजर जमीन में फसल नहीं पैदा हो रही है, जिससे किसानों में आक्रोश है। आक्रोशित किसानों ने बंजर जमीन के मुद्दे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। डीएम को शिकायती पत्र भेजकर सीपेज ड्रेन की सफाई कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गैसड़ी ब्लॉक के बानगढ़ पिपरा ग्राम पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ने शुक्रवार को किसान धनीराम, राम प्रताप, अमरुल्ला, सुबराती, मुस्तफा, रईस व रमजान आदि ने कहा कि 15 साल से चित्तौड़गढ़ जलाशय से निकले सीपेज ड्रेन की सफाई नहीं कराई गई है। जल निकासी न होने से किसानों के खेतों में पानी भरा रहता है। गांव के किसानों की करीब 25 एकड़ जमीन जलभराव के चलते पूरी तरह से बंजर हो गई है।
विज्ञापन

किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। पानी जमा होने से फसलें सड़ जाती हैं। बारिश के दिनों में गांव के लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो जाता है। इन लोगों ने डीएम से मांग किया है कि चित्तौड़गढ़ जलाशय से निकले सीपेज ड्रेन की साफ-सफाई कराकर किसानों को समस्या से मुक्ति दिलाई जाए। सीपेज ड्रेन की साफ-सफाई में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम श्रुति ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed