{"_id":"62113bedda0fcc5ba71e2f2e","slug":"election-vote-democracy-balrampur-news-lko6185722105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके वोट पर टिकी है लोकतंत्र की मजबूत नीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके वोट पर टिकी है लोकतंत्र की मजबूत नीव
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कालेज में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती सीडीओ रिया क?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। स्थानीय नगर के सरकारी व निजी माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। नगर में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं ने वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान के महत्व बताया गया। रैली में प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने रैली का नेतृत्व किया। सदर विधानसभा के प्रेक्षक ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया और निर्देश दिए।
सीडीओ/नोडल अधिकारी कार्मिक व प्रशिक्षण रिया केजरीवाल, एडीएम/उप जिला निर्वावन अधिकारी राम अभिलाष, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने रैली को एमपीपी इंटर कालेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीओ ने कहा कि जिले के सभी मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में मतदान से इतिहास रचना होगा। एडीएम ने कहा कि आपके वोट पर लोकतंत्र की मजबूत नींव टिकी है। जिले में इस बार 80 फीसदी से मतदान को ऊपर ले जाना है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छठे चरण में तीन मार्च को होने वाले मतदान के दिन सबसे पहले अपना वोट करें फिर कोई काम करें। एएसपी ने सभी को मतदान के दिन निर्भीक होकर बिना प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
नोडल अधिकारी स्वीप/डीआईओएस गोविन्द राम के नेतृत्व में प्रधानाचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्काउट-गाइड व छात्र-छात्राओं की नगर भर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सभी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम संचालन शिक्षक सुरेश कुमार यादव ने किया। रैली में प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी, केपी यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहदि अहमद, जिला कमिश्नर स्काउट-गाइड उमाशंकर सिंह, निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मुन्ना लाल व राकेश प्रताप सिंह आदि शामिल हुए। सदर विधानसभा के प्रेक्षक केएस श्रीनिवासन ने सीओ सिटी वरुण मिश्र आदि के साथ पोलिंग बूथों का निरीक्षण करके सड़क, बिजली, पानी, रैंप, शौचालय व अन्य व्यवस्थाओं को इंतजाम कराने का निर्देश दिया।