{"_id":"67b77166a0f892bd4109f963","slug":"election-discussions-intensified-in-villages-after-voting-balrampur-news-c-99-1-brp1008-121266-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मतदान के बाद गांवों में चुनावी चर्चा हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मतदान के बाद गांवों में चुनावी चर्चा हुई तेज
Thu, 20 Feb 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा/महराजगंज तराई/गैसड़ी। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम प्रधान के सीटों पर हुए उप चुनाव के बाद हार-जीत की चर्चा तेज हो गई है। गांवों में बृहस्पतिवार को चुनाव को लेकर लोग चर्चा में मशगूल दिखे। शुक्रवार को मतों की गणना के बाद परिणाम जारी होंगे।
जिले के तीन ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधान पद पर उप चुनाव कराया गया। तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भंगहाकला में पांच व मुड़िला में आठ और गैसड़ी ब्लॉक के मध्यनगर में दो बूथों पर मतदान कराया गया। भंगहाकला में दो, मुड़िला में पांच व मध्यनगर में तीन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 21 फरवरी को सुबह आठ से शुरू होने वाली काउंटिंग में होगा। भंगहाकला में बृजेंद्र तिवारी, कलहू, कुन्ने, संतराम, राजकुमार तिवारी, अख्तर, मुन्नालाल, संतोष, वंशीधर, करुणासिंधु तिवारी, कृषराम, अलखराम व प्रधाने यादव बृहस्पतिवार को हुए उप चुनाव की चर्चा में मशगूल दिखे। कहा कि उन्होंने गांव के विकास में मतदान किया है। जो भी उप चुनाव जीते वह गांव का संपूर्ण विकास कराए। मुड़िला में राजेश, दिलीप, कुन्ने, बालकृष्ण शर्मा, शमशाद, आजम अली, राजेंद्र प्रसाद व अशोक ने उप चुनाव को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि हमारा मुखिया ऐसा हो जो गांव के विकास में अपना योगदान दे। गांव के विकास को लेकर मतदान किया गया है। नया मुखिया गांव के सभी लोगों की समस्याएं दूर कराएगा। मध्यनगर गांव में भी उप चुनाव को लेकर गांव के लोगों के बीच चर्चा तेज रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रिक्त पंचायतों को आज मिलेंगे मुखिया
-- तीनों ग्राम पंचायतों के उप चुनाव में 54.65 फीसदी वोटरों ने अपने-अपने गांव की सरकार चुनी है। मतपेटियों में 10196 के सापेक्ष 5596 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भंगहाकला में 1848, मुड़िला में 2853 व मध्यनगर में 895 वोटरों ने मतदान किया था। डीएम पवन अग्रवाल ने दोनों ब्लॉक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग कराने की व्यवस्था की है। एसपी विकास कुमार ने संबंधित थानों के पुलिस कर्मियों को काउंटिंग में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।