फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election

समिति के अनुमित पर छपेंगे दावेदारों के विज्ञापन

Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
election
फोटो-16-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में राजीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते एडीएम/उप ज - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में समिति की अनुमति पर दावेदारों के विज्ञापन छप सकेंगे। राजनीतिक दलों की बैठक में समिति से अनुमति लेने का सुझाव दिया गया है। बिना अनुमति के विज्ञापन छपवाने वालों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 को निष्पक्ष, पारदर्शी व स्वतंत्र रुप से कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों व दावेदारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचन के दौरान टीवी चैनल, केबल नेटवर्क, एफएम चैनल, सोशल मीडिया व अन्य वेबसाइट पर विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के लिए आयोग के निर्देश पर जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन कर दिया गया है। बताया कि राजनीतिक दलों व दावेदारों को समिति से अनुमोदन के बाद विज्ञापन की अनुमति प्रदान की जाएगी। समिति पेड न्यूज के प्रकरणों की निगरानी करेगी और संबंधित आरओ के माध्यम से नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम न्यायिक तुलसीपुर/नोडल अधिकारी निर्वाचन ज्योति, अपर एसडीएम/आरओ गैसड़ी ओम प्रकाश, एमसी सदस्य अजय श्रीवास्तव, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद, वरिष्ठ सहायक निर्वाचन मुन्नालाल समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed