फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election

बनी गांव की सरकार, 474 प्रधानों ने ली शपथ

Tue, 25 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
election
बलरामपुर। जिले के 474 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सदस्यों ने मंगलवार को कोरोना प्रोटोकाल के पालन के साथ कराए समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ के बाद ग्राम प्रधानों ने कामकाज शुरू कर दिया है। 27 मई को होने वाली पहली बैठक में समितियों का गठन कर विकास कार्यों का खाका तैयार करेंगे। सभी न्याय पंचायतों में सेक्टर मजिस्ट्रेटों व पुलिस की मौजूदगी में वर्चुअल तरीके से दो पालियों में न्याय पंचायत वार प्रधानों को शपथ दिलाई गई है। बाकी बचे 26 ग्राम प्रधानों व सदस्यों को 26 मई को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम श्रुति के निर्देश पर सभी न्याय पंचायतों में सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अफसरों की मौजूदगी में वर्चुअल तरीके से नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी लोगों ने मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग किया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि दो-तिहाई बहुमत वाली 499 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को पहले चरण में शपथ दिलाने की तैयारी की गई थी। मंगलवार को पहले दिन 474 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में वर्चुअल तरीके से दो पॉलियों में शपथ दिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ग्राम प्रधानों व सदस्यों की 27 मई को सचिवों की मौजूदगी में प्रथम बैठक कराई जाएगी। बैठक में हर ग्राम पंचायत में छह-छह समितियों का गठन किया जाएगा। गठन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम प्रधानों का बैंकों में खाता खोला जाएगा। बैठक के दौरान सभी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और समितियों के पदाधिकारियों को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने और गांवों के विकास कार्यों को कराने के लिए खाका तैयार कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed