{"_id":"6155fec08ebc3edaf04f2248","slug":"electeic-balrampur-news-lko5980334184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर क छतुआपुर गांव के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुुर ब्लाक के छतुआपुर गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले पंद्रह दिनो से बिजली की आपूर्ति ठप है। 15 दिनो से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराये जाने की मांग एक्सईएन पावर कारपोरेशन से की है।
गुरुवार को ग्रामवासी कल्लू, मारूफ, मुश्ताक, राकेश, विजय कुमार, रऊफ व नन्हें आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहाकि 15 दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले 15 दिनो से गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। बिजली न आने से गर्मी के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामवासियों का जहां रात अंधेरे में काटनी पड़ रही है, गर्मी भी झेलनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभागीय कर्मियों को कई बार दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इन लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग एक्सईएन पॉवर कारपोरेशन से की है। संवाद