फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   elecation

चुनाव में चार हजार भारी व हल्के वाहनों का होगा अधिग्रहण

Mon, 31 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
elecation
बलरामपुर। तीन मार्च को जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए प्रशासन को चार हजार भारी व हल्के वाहनों की जरूरत है। इन वाहनों का इस्तेमाल 1857 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को भेजने के साथ-साथ सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों को समय से वाहन उपलब्ध कराने के लिए नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में छठवें चरण में विधानसभा का चुनाव होना है। चार विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1857 पोलिंग बूथों पर तीन मार्च को मतदान होगा। दो मार्च को ही पोलिंग पार्टियां विभिन्न वाहनों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों तथा सुरक्षा बलों के लिए वाहन की व्यवस्था उपसंभागीय परिवहन विभाग को करनी है।
विज्ञापन

विभाग ने एक हजार भारी वाहन स्वामियों तथा तीन हजार हल्के वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर चुनाव में वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। नोटिस के जरिए यह भी कहा गया है कि वाहन स्वामी 27 फरवरी को दोपहर तक अपना वाहन नोटिस में दर्शाए गए स्थल पर पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का होगा सैनिटाइजेशन
जिन वाहनों से मतदान कर्मियों व सुरक्षा बलों को मतदान केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा, उन्हें रवाना करने से पहले कोविड प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइज कराया जाएगा। सैनिटाइजेशन के साथ-साथ वाहनों में सैनेटाइजर व मास्क की भी जरूरत के मुताबिक व्यवस्था की जाएगी।
कुछ लोग जता रहे असमर्थता
नाम न छापने की शर्त पर कुछ वाहन स्वामियों ने बताया कि उनका वाहन चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही शादी-विवाह के लिए बुक हो गया है। ऐसे में चुनाव के लिए वाहन उपलब्ध करा पाना काफी मुश्किल होगा। इन लोगों ने अपनी मजबूरी संबंधित अफसरों को भी बताने की तैयारी की है।

वाहन न देने पर दर्ज होगी एफआईआर
चुनाव के लिए जिन वाहन स्वामियों को नोटिस देकर निर्धारित समय पर वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, उन्हें हरहाल में वाहन उपलब्ध कराना ही होगा। वाहन न देने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया जाएगा। अरविंद यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed