{"_id":"61e30f2d98cb4e7b7c76d855","slug":"elecation-balrampur-news-lko613626827","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहण पत्र तैयार, वाहन देना होगा अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहण पत्र तैयार, वाहन देना होगा अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए कामर्शियल व प्राइवेट वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिग्रहण के लिए सहायक संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से नोटिस तैयार की जा रही है। जल्द ही पुलिस के माध्यम से 800 वाहन स्वामियों को नोटिस दी जाएगी। जिन वाहन स्वामियों को नोटिस दी जाएगी, उन्हें निर्धारित समय पर वाहन उपलब्ध कराना होगा। वाहन न देने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
आगामी तीन मार्च को जिले के चार विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर, तुलसीपुर, गैसड़ी व उतरौला में मतदान कराने तथा मतदान कार्मिकों को पोलिंग बूथ पर ले जाने व वापस लाने के लिए 400 बड़े वाहन और 400 छोटे वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी। मतदान संबंधी कार्य के लिए प्राइवेट बस, स्कूली बस, ट्रक, जीप व बोलेरो आदि वाहन अधिग्रहीत किए जाएंगे। जिन वाहन स्वामियों को नोटिस मिले वह मतदान से पूर्व 28 फरवरी को विभाग द्वारा बताए गए स्थान पर वाहन लेकर पहुंचेंगे। वाहन के अधिग्रहण संबंधी नोटिस मिलने के बावजूद यदि वाहन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचाई जाती है तो संबंधी वाहन स्वामी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बताया कि चुनाव में जाने से पहले वाहनों को सैनिटाइज किया जाएगा। वाहन चालक को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। संवाद