{"_id":"666dda97bc3cf05cd701426f","slug":"elderly-dies-two-injured-in-collision-with-uncontrolled-car-balrampur-news-c-99-1-brp1003-110770-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बेकाबू कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बेकाबू कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, दो घायल
Sat, 15 Jun 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में पड़खुड़ी मोड़ के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने साइकिल व ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
ग्राम सिंघनाथ मस्जिदिया निवासी अमावस यादव ने बताया कि उनके पिता राजाराम (65) शनिवार को साइकिल से बिस्कोहर बाजार जा रहे थे। पड़खुड़ी मोड़ के पास बिस्कोहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा में भी टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार राजाराम और ई रिक्शा चालक सत्यदेव मिश्र व नूरजहां गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में राजाराम की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक तेज नारायण गुप्त ने बताया कि अमावस यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। कार चालक को हिरासत में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।