फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eight positives including four women, active case 21 in the district

चार महिला सहित आठ पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस 21

Mon, 29 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Eight positives including four women, active case 21 in the district
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार की रात मिली रिपोर्ट में चार महिला सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। आठों मरीजों को इलाज के लिए लेवल 1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। जिन स्थानों पर पॉजिटिव केस मिले है 250 मीटर की परिधि को हॉट स्पॉट घोषित कर कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन क्षेत्रों में रैंडम सैंपलिंग का कार्य भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि रविवार की रात आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से चार लोग पचपेड़वा, तीन लोग चमरुपुर श्रीदत्तगंज और एक लोग गांधीनगर उतरौला से पॉजिटिव मिले है। पचपेड़वा में तीन लोग एक ही परिवार से संबंधित है जिनमें से दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पचपेड़वा में एक महिला और पॉजिटिव मिली है जो बीते दिनों मुंबई से अपने घर आई है। इसी तरह चमरुपुर में भी एक ही परिवार की एक महिला सहित तीन लोग पॉजिटिव पाए गए है। गांधीनगर उतरौला में पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति कापी किताब का दुकानदार है। इसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। संबंधित क्षेत्रों में रैंडम सैंपलिंग का कार्य भी शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि जिन परिवारों से लोग पॉजिटिव पाए गए है उन परिवारों के अन्य सदस्यों का भी पांच दिन बाद सैंपल लिया जाएगा। प्रशासन ने पॉजिटिव पाए गए लोगों के घरों से 250 मीटर परिधि को हॉट स्पॉट घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया गया है। हॉट स्पॉट एरिया में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। बिना आवश्यक कार्य के कोई भी व्यक्ति हॉट स्पॉट एरिया में न तो घुसेगा और न बाहर जाएगा। एसीएमओ ने यह भी बताया कि अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 75 हो गई है। इनमें से 52 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है और दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 21 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच के जिए संग्रहीत किए गए 380 सैंपल
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 380 सैंपल संग्रहित किए गए है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक 8392 व्यक्तियों के सैंपल लखनऊ भेजे गए है इनमें से 7239 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव और 75 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 1059 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed