फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eight people escaped from the Quarantine Center, police arrested

क्वारंटीन सेंटर से आठ लोग फरार, पुलिस ने दबोचा

Wed, 06 May 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Eight people escaped from the Quarantine Center, police arrested
पेहर बाजार (बलरामपुर)। शिक्षा क्षेत्र उतरौला के प्राथमिक विद्यालय महिली मरदानडीह के क्वारंटीन सेंटर से अंधेरे का लाभ उठाकर आठ लोग फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों को फिर से क्वारंटीन सेंटर में कड़ी निगरानी के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पेहर बाजार अजीत त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि रात के समय महिली मरदानडीह के क्वारंटीन सेंटर से आठ लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए हैं। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया। टीम ने छानबीन कर सभी लोगों को उनके घरों से दबोच लिया और दोबारा क्वारंटीन सेंटर में लाकर कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

जांच पड़ताल के दौरान ये संज्ञान में आया कि क्वारंटीन सेंटर पर तैनात कर्मियों की लापरवाही के चलते एकांतवास में रहने वाले व्यक्ति भागने में सफल रहे। चौकी प्रभारी ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed