फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eight buses left for Ayodhya in the morning, then operations stopped

Balrampur News: अयोध्या के लिए सुबह चली आठ बसें फिर संचालन बंद

Tue, 23 Jan 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 23 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Eight buses left for Ayodhya in the morning, then operations stopped
बलरामपुर। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद भगवान श्रीराम के दर्शन पूजन को लेकर हर कोई बेताब है। इसके चलते ही सुबह से ही बस स्टेशन पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। मंगलवार को डिपो से सुबह के समय सिर्फ आठ बसें ही श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुईं। दोपहर बाद अचानक बसों को संचालन रोक दिया गया। इसके बाद से डिपो में खड़ी खाली बसों को ही अयोध्या के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बस स्टाप पर पहुंचे लोगों को अयोध्या के लिए संचालन बंद होने की जानकारी रोडवेज प्रबंधन ने दी। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों ने श्रद्धालुओं से 25 जनवरी के बाद अयोध्या जाने की अपील भी की। डिपो इंचार्ज तरन्नुम बानो ने बताया कि श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने के लिए डिपो पर 25 नई बसों को लगाया गया था। सुबह के समय इसमें से आठ बसें अयोध्या के लिए रवाना भी हुई। इसके बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ हो जाने के कारण संचालन को बंद कर वहां के लिए खाली बसों को भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed