फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Efforts to lay a railway line from Khalilabad to Bahraich are in full swing

Balrampur News: खलीलाबाद से बहराइच तक रेल लाइन बिछाने की कवायद तेज

Sat, 24 May 2025 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Efforts to lay a railway line from Khalilabad to Bahraich are in full swing
बलरामपुर। खलीलाबाद-उतरौला-बहराइच तक नई रेल लाइन बिछाने की कवायद तेज कर दी गई है। बलरामपुर से होकर जाने वाली नई रेल लाइन के लिए जल्द जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। शुक्रवार को दिशा की बैठक में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने देरी पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

खलीलाबाद से बहराइच तक नई रेल बिछाने के लिए जल्द ही जनपद के 66 गांवों के किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। रेलवे की तकनीकी टीम ने जमीन खरीदने का आकलन जारी किया है। उतरौला तहसील के टेढ़वा तप्पाबांक गांव में सबसे पहले जमीन का बैनाम कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसके बाद चिचुड़ी शहगिया, चुचड़ीहदी, मलमलिया, बांक भवानी, गोवर्धनपुरवा, ताराडीह, पुरैना बुूलंद, मैनहा, पिड़िया बुजुर्ग, छितरपारा, पिपराराम, बजरमुंडा, बकसरिया, चपरहिया, लालगंज, सेखइया कस्बा, जोगीबीर, अमिया देवरिया, बड़हरा, रघवापुर, कपौवा शेरपुर, दारीचौरा, विशंभरपुर, डोवाढाबर, चवईं बुजुर्ग व ग्राम सेखुइया में जमीन की खरीदारी की जाएगी। रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर रविंद्र मेहरा का कहना है कि बलरामपुर जिले में जल्द ही जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed