फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Effigies of Rahul and Sonia Gandhi burnt

Balrampur News: राहुल व सोनिया गांधी का पुतला फूंका

Fri, 18 Apr 2025 09:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Effigies of Rahul and Sonia Gandhi burnt
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपाई।-संवाद - फोटो : संवाद
बलरामपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया व राहुल गांधी का नाम आने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहा पर राहुल व सोनिया गांधी का पुतला फूंक कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय अटल भवन से कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीर विनय चौराहा पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस घोटाला करती आ रही है। नेशनल हेराल्ड मामले में 15 अप्रैल को ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा व सुमन दुबे का नाम अपनी चार्ज शीट में शामिल किया है।
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने जो घोटाला किया है उसका पर्दाफाश हो चुका है। अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य एकता जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने देश को लूटने का काम किया। जांच करवाई प्रभावित करने के लिए कांग्रेस झूठ का प्रपंच रच रही है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। प्रदर्शन के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल व सोनिया गांधी का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed