फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   education

63 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी

Thu, 20 Jan 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
education
बलरामपुर। जिले के 63 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। इस बार की परीक्षा में 28,260 संस्थागत/व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में प्राप्त होने वाली 45 आपत्तियों का निस्तारण कराया जा रहा है। जिले के 11 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने गुरुवार को बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की तरफ से वर्ष 2022 की हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिले में 54 परीक्षा केंद्रों को शामिल कर आपत्तियां मांगी गई गई थीं। निर्धारित तिथि 13 जनवरी तक जिले में 45 प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व जन सामान्य ने ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराईं। आपत्तियों का निस्तारण कराया जा रहा है। दो विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाने का निर्देश दिया गया है। बाकी बचे 52 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया गया है। शीघ्र ही माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को आपत्तियों के निस्तारण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी व परीक्षा केंद्रों के दूर होने जैसी अन्य कई समस्याओं को लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। लोगों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम श्रुति ने जिले में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर 11 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल करने के लिए प्रयागराज को रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 63 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। परीक्षा में 28,260 संस्थागत/व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 16,571 और इंटरमीडिएट के 11,689 संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल में 16,341 संस्थागत व 230 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 10,875 संस्थागत व 814 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed