फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Drunken son kills father

Balrampur News: शराब के नशे में बेटे ने ली पिता की जान

Sun, 26 Jul 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Drunken son kills father
फोटो-6-बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर में घायल महिला का चल रहा इलाज ।-संवाद
तुलसीपुर। नगर के लाल चौराहे पर शनिवार देर रात शराब की लत ने एक परिवार को तबाह कर दिया। ट्रक की कमानी बनाने की दुकान पर आने से रोकने की रंजिश में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मां पर भी उसने ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया। घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

लाल चौराहा निवासी कल्लू परिवार के साथ ट्रक की कमानी बनाने और मरम्मत का काम करते थे। परिवार में पत्नी फूलमती, बेटे राजू, पिंटू, गोलू और बेटी ज्योति हैं। परिजनों के अनुसार पिंटू लंबे समय से शराब का आदी था। उसकी लत और आए दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर पिता ने कुछ समय पहले उसे दुकान पर आने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर वह पिता से नाराज चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार देर रात पिंटू शराब के नशे में घर पहुंचा। वह अपने साथ मुर्गा लेकर आया और बहन ज्योति से पकाने को कहा। खाना बनने में देरी होने पर उसने बहन से अभद्रता शुरू कर दी। पिता कल्लू ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पिंटू ने लाठी उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पत्नी फूलमती बचाने पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी ईंट से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। फूलमती का उपचार जारी है।

परिजनों ने बताया कि आरोपी पिंटू की शादी करीब दो महीने बाद होने वाली थी। परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था, लेकिन उससे पहले ही इस वारदात ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फोटो-6-बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर में घायल महिला का चल रहा इलाज ।-संवाद

फोटो-6-बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर में घायल महिला का चल रहा इलाज ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed