Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Drone will be monitored with every action

हर हरकत पर ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर

Fri, 08 Nov 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Drone will be monitored with every action
बलरामपुर। अयोध्या विवाद मामले में आने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। पुलिस बंदोबस्त के साथ ही हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। डीएम कृृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने शुक्रवार को वीर विनय चौराहे पर ड्रोन कैमरा उड़ाकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। ड्रोन कैमरों से सभी गतिविधियों की निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने कहा कि ड्रोन कैमरों में कैप्चर होने वाली तस्वीरों के माध्यम से अराजक तत्वों को चिह्नित किया जाएगा और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के कमांडेंट तथा सिद्धार्थनगर जनपद के एसपी से वार्ता करके भारत-नेपाल सीमा की गतिविधियों पर कड़ी चौकसी कराई जा रही है। आने-जाने वालों पर गहन चेकिंग कराकर शांति बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से भी अन्य गतिविधियों को संचालित करने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को नगर कोतवाली, उतरौला कोतवाली, पचपेड़वा व तुलसीपुर के संवेदनशील स्थलों पर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर ड्रोन कैमरे छोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने फ्लैग मार्च में शामिल होकर नगर के बड़े चौक बाजार में दंगारोधी मॉक ड्रिल कराया। एसपी ने बताया कि जिले की तीनों तहसीलों में दो-दो अस्थाई जेल बनाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर इन अस्थाई जेलों का प्रयोग किया जाएगा। तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को अस्थाई जेलों के लिए स्कूलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। देर शाम तक रिपोर्ट आने की संभावना है।

जोन व सेक्टर में बांटकर शांति व्यवस्था की गहन समीक्षा एवं निगरानी की जाएगी। सभी प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाकर जिले में प्रवेश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अराजक तत्वों के हौसलों पर काबू पाने के लिए उनके पैरों में विशेष तरीके से चोट पहुंचाया जाएगा इस बात की मॉक ड्रिल में जवानों को जानकारी दी गई है। सुरक्षा कवच और दंड लेकर प्रहार करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed