फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dress and bag money reached the account of one lakh 69 thousand parents

Balrampur News: एक लाख 69 हजार अभिभावकों के खाते में पहुंचा ड्रेस व बैग का पैसा

Wed, 19 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dress and bag money reached the account of one lakh 69 thousand parents
बलरामपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे एक लाख 69 हजार 214 बच्चों को ड्रेस व स्कूल बैग आदि खरीदने के लिए बुधवार को धनराशि अभिभावकों के खाते में भेज दी गई। पहले चरण में बेसिक शिक्षा विभाग ने कुल पंजीकरण के सापेक्ष 75 प्रतिशत बच्चों के लिए अभिभावकों के खाते में 20 करोड़ 30 लाख 56 हजार 800 रुपये की धनराशि भेजी है। सदर विधायक पल्टूराम ने बलरामपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहादुरापुर द्वितीय में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि पहले इस बजट की खूब बंदर बांट होती थी, बच्चों को पूरे साल ड्रेस नसीब नहीं होता था। योगी सरकार ने उस भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए सीधे अभिभावक के खाते में पैसा भेजना शुरू दिया है। उन्होंने कहा कि अभिभावक इस बजट का प्रयोग बच्चों के लिए ड्रेस, स्कूल व जूता-मोजा आदि आवश्यक सामान खरीदने पर ही करें।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि शासन ने प्रति बच्चे के लिए 1200 रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसमें दो जोड़ी ड्रेस के लिए 600 रुपये, एक स्वेटर के लिए 200 रुपये, स्कूल बैग के लिए 175 रूपये, जूता व स्टेशनरी खरीदने के लिए 100-100 रुपये तथा मोजा खरीदने के लिए 25 रुपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्कूलों में कुल दो लाख 25 हजार 443 बच्चे नामांकित है। पहले चरण में नामांकित बच्चों के सापेक्ष 75 प्रतिशत छात्र 1,69,214 के लिए 20 करोड़ 30 लाख 56 हजार 800 रुपये उनके अभिभावक के खाते में भेज दिया गया है। इस अवसर जिला समन्वयक मोहित देव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी पर मुफ्त आधार बनवाने की अपील
सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वय निरंकार पांडेय ने बताया कि जिन बच्चों का आधार कार्ड अब तक नहीं बना है वह लोग अपने शिक्षा क्षेत्र के बीआरसी पर पहुंचकर मुफ्त आधार कार्ड बनवा सकते है। बताया कि नया आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अथवा निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed