फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DPRO office's babu's challan in fear of peace

शांतिभंग की आशंका में डीपीआरओ दफ्तर के बाबू का चालान

Sun, 01 Sep 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
DPRO office's babu's challan in fear of peace
बलरामपुर। पत्रावलियों के संबंध में उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना तथा रात के समय कलेक्ट्रेट परिसर में झगड़ा करने वाले जिला पंचायत राज अधिकारी दफ्तर के बाबू को शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। डीएम के निर्देश पर थाना कोतवाली देहात की पुलिस ने बाबू को मौके से हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

घटना शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट परिसर की है। अपर एसडीएम नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि डीपीआरओ दफ्तर के लिपिक केसी श्रीवास्तव परिसर में सरकारी काम को लेकर अन्य कर्मियों से झगड़ा कर रहे थे। शासकीय कार्य के चलते डीएम कृष्णा करूणेश भी अपने आफिस में मौजूद थे।
विज्ञापन

डीएम ने थाना कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर वीके सिंह को मौके पर बुलाकर केसी श्रीवास्तव को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। पुलिस लिपिक को कस्टडी में लेकर कोतवाली देहात ले आई। डीएम का कहना है कि लिपिक शासन की पत्रावलियों के निस्तारण में उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करता रहता है। प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि केसी श्रीवास्तव को रात भर हिरासत में रखा गया था। रविवार को उनका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed