फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   dose of corona vaccine will be given to 7353 health workers

पहले चरण में 7353 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका

Sun, 13 Dec 2020 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
dose of corona vaccine will be given to 7353 health workers
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर टीका लगाने की तैयारी जिले में शुरू कर दी गई हैं। टीकाकरण के पहले चरण में सरकारी व निजी संस्थानों से जुड़े 7353 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण केे लिए जिले में 38 टीमें बनाई गई है। यह टीमें प्रतिदिन 3800 कर्मियों का टीकाकरण करेंगी।
जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक श्यामजी मिश्र ने बताया कि कोरोना वैक्सीन आने के पहले ही जिले में टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीकाकरण प्लान के अनुसार कोविड पोर्टल पर सरकारी व निजी संस्थानों 7353 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची अपलोड की गई हैं।
विज्ञापन

सूची में अपलोड किये गए सभी स्वास्थ्य कर्मियों के मोबाइल नंबर भी अंकित किए गए हैं। टीकाकरण के लिए इसी मोबाइल नंबर पर कर्मियों को स्थान व समय का संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए जिले में कुल 38 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम प्रतिदिन 100 लोगों का टीकाकरण करेंगी। प्रत्येक टीम में पांच सदस्य लगाए जाएंगे। टीम के सभी सदस्यों का दायित्व अलग-अलग होगा।
पहला सदस्य टीकाकरण स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करेगा। एक सदस्य अभिलेखों का सत्यापन करेगा। दो वैक्सीनेटर टीकाकरण का कार्य करेंगे। जबकि पांचवा व्यक्ति सुरक्षा का दायित्व निभाएगा।
टीकाकरण के लिए तैयार किए जा रहे टीकाकरण स्थल पर तीन कमरे रहेंगे। एक कमरे में स्वास्थ्य कर्मियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। दूसरे कमरे में टीकाकरण के लिए कर्मचारियों को इकट्ठा किया जाएगा।
तीसरे कक्ष में टीकाकरण होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सबसे पहले 38 टीमों के 190 सदस्यों का टीकाकरण होगा। बाद में यही सदस्य अन्य कर्मियों का टीकाकरण करेंगे। टीकाकरण के बाद लाभार्थी कर्मियों को तुरंत छुट्टी नहीं दी जाएगी। आधे घंटे तक उन्हें रोका जाएगा।
यदि टीकाकरण के बाद इन कर्मियों को कोई समस्या नहीं होगी तभी उन्हें घर भेजा जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले से ही काफी सतर्क है।

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना से निजात के लिए टीकाकरण की भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वैक्सीन उपलब्ध होते ही टीकाकरण प्लान के अनुसार कर्मचारियों को टीका लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed