{"_id":"69e1235ca8aac0342503ebcf","slug":"door-to-door-knock-from-may-22-fill-in-details-yourself-through-self-enumeration-portal-balrampur-news-c-99-1-slko1019-146441-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 22 मई से घर-घर दस्तक, स्व गणना पोर्टल से खुद भरें विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 22 मई से घर-घर दस्तक, स्व गणना पोर्टल से खुद भरें विवरण
Thu, 16 Apr 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां रफ्तार पकड़ने लगी है। इस बार जनगणना पूरी तरह आधुनिक तकनीक के सहारे होगी, जिससे आंकड़ों की सटीकता और पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके तहत 22 मई से जिले के कोने-कोने में सर्वेयर घर-घर पहुंचकर हाउस लिस्टिंग का कार्य शुरू करेंगे। महाअभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।
जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिले में 4053 एनुमरेटर और 670 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इन सभी को मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संग्रहण की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे पूरी प्रक्रिया डिजिटल और तेज हो सकेगी। इस बार सर्वे में 33 प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी, जिसमें परिवार के रहन-सहन, सुविधाओं और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े अहम सवाल शामिल हैं। जिला प्रभारी जनगणना एवं उपजिलाधिकारी ज्योति राय ने बताया कि सर्वे में मुख्य रूप से 33 बिंदुओं पर रिपोर्ट ली जाएगी। प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं और डिजिटल माध्यम से होने वाली इस गणना से सटीक आंकड़े जल्द प्राप्त हो सकेंगे।
23 से 25 अप्रैल तक होगा प्रशिक्षण
जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को दक्ष बनाने के लिए 23 से 25 अप्रैल तक फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सात मई से 21 मई के बीच सभी सर्वेयरों की आईडी जनरेट की जाएगी, जिससे वे मोबाइल एप के जरिए डेटा फीड कर सकें। जनगणना में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्व गणना पोर्टल की सुविधा भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
इच्छुक लोग se.census.gov.in पर लॉगिन कर स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण भर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर डेटा फीड करना होगा। जब एनुमरेटर घर पहुंचेगा तो नागरिक को अपनी जनरेटेड आईडी दिखानी होगी, जिससे पोर्टल पर भरा गया डेटा स्वतः सिस्टम से जुड़ जाएगा। इससे समय की बचत के साथ-साथ त्रुटियों की संभावना भी कम होगी।
तहसील स्तर पर चार्ज अफसर
जनगणना कार्य के प्रभावी संचालन के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार और नगर निकायों में ईओ को चार्ज अफसर नियुक्त किया गया है। वहीं, छह माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी, गंभीर रूप से बीमार, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं और दिव्यांग कर्मियों को इस ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। जनगणना से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क भी स्थापित होंगे, जहां नागरिक सीधे संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।