फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Doctors on fair duty, patients lost in hospital

Balrampur News: मेला ड्यूटी में चिकित्सक, अस्पताल में भटके मरीज

Wed, 26 Mar 2025 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Doctors on fair duty, patients lost in hospital
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में बंद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुशवाहा का कक्ष। संवाद
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल के दोनों आर्थो सर्जन (हड्डी रोग विशेषज्ञ) की ड्यूटी बुधवार को मेले में रही। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ा। हड्डी रोग चिकित्सक न होने से एक्सरे कक्ष में भी सन्नाटा दिखा। दूरदराज से आए मरीज अस्पताल में भटकते नजर आए। चिकित्सक कक्ष के बाहर घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर बड़ा परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। बुधवार को मेले में राज्यपाल भी पहुंचीं। जिला मेमोरियल अस्पताल के एक आर्थो सर्जन डॉ. पंकज वर्मा की ड्यूटी मेले में लगी है तो दूसरे आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. उमेश कुशवाहा की ड्यूटी राज्यपाल के काफिले में शामिल एंबुलेंस में लगा दी गई। इस कारण अस्पताल में बुधवार को हड्डी रोगियों को परेशान होना पड़ा। अस्पताल में बैठे वीरपुर गांव के श्यामू प्रसाद ने कहा कि उनके पैर में मोच है, चिकित्सक को दिखाना है। डॉक्टर का कमरा बंद है। खम्हरिया गांव के सुरेश ने कहा कि उनका हाथ टूट गया है। चिकित्सक को दिखाकर एक्सरे कराना है, लेकिन डॉक्टर नहीं बैठे हैं। इसी तरह कई अन्य मरीज भी डॉक्टर कक्ष के बाहर बैठे नजर आए।
विज्ञापन


आज भी नहीं हो सकेगा इलाज
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज वर्मा की 27 मार्च को भी मेले में ड्यूटी लगी है। वहीं डॉ. उमेश कुशवाहा ने अवकाश ले लिया है। ऐसे में आज भी हड्डी रोगियों का इलाज नहीं हो सकेगा। दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने लगाई ड्यूटी

उच्चाधिकारियों ने ही दोनों हड्डी रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई है। ड्यूटी लगने के बाद चिकित्सकों को भेजना पड़ा।
- डॉ. शारदा रंजन, सीएमएस जिला मेमोरियल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed