फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Doctors are receiving threats, security increased in three hospitals

Balrampur News: चिकित्सकों को मिल रहीं धमकियां, तीन अस्पतालों बढ़ाई गई सुरक्षा

Sat, 04 May 2024 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Doctors are receiving threats, security increased in three hospitals
बलरामपुर। चुनावी मौसम में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। सरकारी डॉक्टरों को धमकाने, अस्पतालों में अवैध वसूली व दलाली करने के मामले में जिले के तीन प्रमुख अस्पतालाें की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिकायत मिलने पर डीएम अरविंद सिंह ने एसपी केशव कुमार ने ऐसे अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल व जिला महिला अस्पतालों में चिकित्साधिकारियों को डराने, धमकाने, उनसे अवैध वसूली व दलाली की शिकायतें बीते कई दिनों से मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तीनों अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके, इस लिए तीनों अस्पतालों में तैनात सभी मेडिकल व पैर मेडिकल स्टॉफ की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। इसके साथ ही एसपी ने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed