फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Do not be negligent in the disposal of complaints

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें

Sat, 27 Feb 2021 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Do not be negligent in the disposal of complaints
बलरामपुर। शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए कोतवाली व थानों में आने वाले फरियादियों की सुनवाई करके मौके पर जाकर कार्रवाई करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पुलिस व राजस्व की टीमें कदापि न बरतें। डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने शनिवार को गैसड़ी कोतवाली के समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए डीएम व एसपी ने कहा कि समस्याओं का निराकरण कराने में हीलाहवाली न बरती जाए। बार-बार प्रार्थना पत्र पाए जाने पर संबंधित थाने की पुलिस व राजस्व टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह से थाना महराजगंज तराई, ललिया, हरैया, तुलसीपुर, पचपेड़वा, सादुल्लाहनगर, गौरा चौराहा व रेहरा बाजार के साथ-साथ कोतवाली नगर, देहात, उतरौला व जरवा में भी समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं और उनका निस्तारण कराने के लिए पुलिस व राजस्व की टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस के बाद डीएम व एसपी ने गैसड़ी कोतवाली के आरक्षी बैरक, भोजनालय, प्रशासनिक कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, शस्त्रागार व महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया और साफ-सफाई के निर्देश दिए। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को बदलवाने का निर्देश भी दिया गया।

होली व पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस कर्मियों को क्षेत्र भ्रमण और अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed