{"_id":"67dee0fc8ac66ae34201bf9f","slug":"do-not-be-negligent-in-filing-the-report-in-the-victims-file-balrampur-news-c-99-1-brp1008-122889-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पीड़ित की पत्रावली में रिपोर्ट लगाने में न बरतें लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पीड़ित की पत्रावली में रिपोर्ट लगाने में न बरतें लापरवाही
विज्ञापन
बलरामपुर के देहात कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाते लोग।-संवाद
बलरामपुर। देहात कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह शनिवार सुबह 11.45 बजे थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। तभी नथईपुरवा निवासी राघवेंद्र प्रताप ने सीमांकन की रिपोर्ट में हीला-हवाली बरतने की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक ने पत्रावली में रिपोर्ट लगाने में लापरवाही न बरतने का सुझाव दिया।
शंकरपुर निवासी ज्ञान प्रकाश ने सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने रेहरा बाजार में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। एएसपी योगेश कुमार ने गैसड़ी कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर आए फरियादियों की समस्याओंं का निस्तारण कराया। पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को जमीन से जुड़े विवादों का निस्तारण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिन प्रार्थनापत्रों का उच्चाधिकारियों को निस्तारण कराना है, उनकी रिपोर्ट समय पर भेजने का निर्देश दिया गया, ताकि फरियादियों को समय से न्याय मिल सके।
नगर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह, गौरा चौराहा में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार वर्मा, तुलसीपुर में संजय कुमार दुबे, उतरौला में अवधेश राज सिंह, जरवा में गोविंद कुमार, महराजगंज तराई में अखिलेश कुमार पांडेय, पचपेड़वा में सत्येंद्र बहादुर सिंह, हरैया में अभिषेक सिंह, ललिया में बृजानंद सिंह व सादुल्लाहनगर में मनोज कुमार सिंह ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थनापत्रों की सुनवाई की।