{"_id":"60f069038ebc3ecadd63fa1d","slug":"do-not-be-careless-in-running-online-classes-balrampur-news-lko5870817104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कक्षाएं चलाने में लापरवाही न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कक्षाएं चलाने में लापरवाही न करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में स्थित माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय पुस्तकालय सभागार में बीते दिन दो शिक्षा क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक की गई। इसमें शामिल होने वाले प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बीएसए डॉ. रामचंद्र ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते छात्र-छात्राओं को स्कूलों में नहीं बुलाया जा रहा है। उनको पढ़ाने के लिए ऑनलाइन पाठशालाएं चलाई जा रही हैं। कार्यशाला में मौजूद प्रधानाध्यापकों को डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी व संजय श्रीवास्तव ने पढ़ाने के संबंध में जानकारी दी।
कार्यशाला के दौरान प्राथमिक विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापकों को गणित, अंग्रेजी व हिंदी किट, पुस्तकालय की किताबें, शिक्षक डायरी व 12 रजिस्टर वितरित किए गए। ई-पाठशाला का संचालन, दीक्षा एप की रीच बढ़ाने, यू डायस फीडिंग, डीबीटी व अन्य विभागीय योजनाओं के संचालन के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सदर व श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।