{"_id":"60007ebe8ebc3e3408594836","slug":"dm-took-charge-of-administrator-of-zilla-panchayat-balrampur-news-lko5598777149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जिला पंचायत के प्रशासक का लिया चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जिला पंचायत के प्रशासक का लिया चार्ज
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 40 डीडीसी सदस्यों का कार्यकाल 13 जनवरी से पूरा हो गया है। डीएम श्रुति ने गुरुवार को जिला पंचायत के प्रशासक का चार्ज ले लिया है। जिला पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी अब डीएम करेंगी।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार मालवीय ने बताया कि 14 जनवरी 2016 को जिला पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों ने शपथ लेकर कार्य शुरू किया था। अध्यक्ष समेत जिले के 40 जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 13 जनवरी की मध्यरात्रि को पूरा हो चुका है। डीएम ने गुरुवार को जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में दायित्वों का निर्वहन करने का जिम्मा ले लिया है।
जिला पंचायत के अधूरे पड़े विकास कार्यों को डीएम की निगरानी में कराया जाएगा। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भेजे पत्र में कहा है कि निर्वाचन पूर्ण न हो पाने के कारण डीएम को प्रशासक बनाया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष और समितियों की सभी शक्तियां प्रशासक में निहित होंगी और उनके प्रयोग व संपादन का अधिकार होगा।