{"_id":"6650d4acb75dca798c049e13","slug":"dm-summoned-officers-of-two-telecom-companies-balrampur-news-c-99-1-brp1008-109976-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: टेलीकॉम की दो कंपनियों के अफसरों को डीएम ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: टेलीकॉम की दो कंपनियों के अफसरों को डीएम ने किया तलब
Fri, 24 May 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 24 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान मोबाइल जाम की समस्या का निराकरण कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह ने न्यायिक आदेश पारित किया है। टेलीकॉम की दो कंपनियों के अफसरों को डीएम न्यायालय में तलब किया गया। एयरटेल के यूपी प्रमुख व भारत संचार नगर लिमिटेड (बीएसएनएल) के डीजीएम को पक्षकार बनाया गया है। आदेश का उल्लघंन होने पर संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में खराब मोबाइल नेटवर्क की समस्या न हो, साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान ऊहापोह की स्थिति न बने और शांति भी बनी रहे, इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट ने यह कार्रवाई की है। नेटवर्क प्रदाता कंपनी एयरटेल के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम व मतगणना स्थल मंडी समिति भगवतीगंज में पर्याप्त टॉवर, बूफर व एम्प्लीफायर लगवाएं। अनुपालन के संबंध में रिपोर्ट के साथ न्यायालय में हाजिर हों। न्यायालय में उपस्थित होकर दोनों कंपनियों के प्रतिनिधि ने शपथ पत्र दिया कि इन सभी कार्यों में कोई गड़बड़ी नहीं आने दी जाएगी। 25 मई को मंडी समिति भगवतीगंज में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराई जाएगी।