{"_id":"682f44af2628a8667a0ef3ba","slug":"dm-reprimanded-the-employees-for-not-being-in-uniform-balrampur-news-c-99-1-brp1003-126585-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कर्मचारियों के ड्रेस में न मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कर्मचारियों के ड्रेस में न मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
बलरामपुर के पीएचसी जोकहिया का निरीक्षण करते डीएम पवन अग्रवाल।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। विशेष सचिव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। अफसर अस्पतालों में समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुट गए हैं। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया का निरीक्षण किया।
अस्पताल में कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस कोड में न दिखने पर अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को ड्रेस में और समय से अस्पताल आने का निर्देश दिया। डीएम ने फार्मासिस्ट कक्ष, पैथोलॉजी लैब, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड, परिवार कल्याण केंद्र व टीकाकरण कक्ष में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती होने के बाद भी ओपीडी में मरीजों की कम संख्या दिखी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने मरीज व परिजनों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर स सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी, प्रभारी अधीक्षक डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. नमिता आदि मौजूद रहे।