{"_id":"65a02ab5653c70f4cf07f0a6","slug":"dm-inspected-polytechnic-tested-facilities-balrampur-news-c-99-1-slko1018-6043-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डीएम ने किया पॉलीटेक्निक का निरीक्षण, परखी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डीएम ने किया पॉलीटेक्निक का निरीक्षण, परखी सुविधाएं
Thu, 11 Jan 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के विकास कार्यों को समय से पूरा कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। यह चेतावनी जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने दी। वह बृहस्पतिवार को उतरौला तहसील के राजकीय पॉलीटेक्निक महुवाधानी का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। बताया गया कि पॉलीटेक्निक के मुख्य भवन, बॉयज हॉस्टल व वर्कशॉप का हस्तांतरण कार्यदाई संस्था को करने के साथ ही परिसर में तीन ट्रेड की कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो गया है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने हॉस्टल में रह रहे छात्रों से सीधा संवाद कर उन्हें मिलने वाली खान पान सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कक्षाओं में फर्नीचर की समुचित व्यवस्था किए जाने, शौचालय की समुचित साफसफाई, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था का निर्देश दिया। इस दौरान गैलरी एवं कक्षाओं में फर्श का लेवल बेतरतीब होने पर डीएम ने नाराजगी भी जताई। कहा कि शेष बचे कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराते हुए हैंड ओवर किया जाए।
डीएम ने इसके बाद काफी समय से बंद पड़े निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुवाधनी का निरीक्षण भी किया। निर्देश दिया कि रिवाइज्ड बजट के लिए शासन स्तर से पैरवी करते हुए पुनः कार्य प्रारंभ कराया जाए। ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पाए। ग्राम पांडेरिया मिर्जापुर में निर्माणाधीन इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण में प्रयोग किया जा रही निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता को परखते हुए सभी कार्य तय समय में पूरे कराने का निर्देश दिया।