फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM expressed displeasure on complaint of power cut

Balrampur News: बिजली कटौती की शिकायत पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 16 Jul 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 16 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure on complaint of power cut
बलरामपुर। उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती होने की शिकायत पर डीएम पवन अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी जताई है। समस्या का तत्काल निस्तारण कराने के साथ विद्युत विभाग के अफसरों व कर्मियों को उपभोक्ताओं का कॉल उठाने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान डीएम के निर्देश पर उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग के एसडीओ व जेई के मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी विशेष अभियान चलाकर नदियों व पहाड़ी नालाें में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त पोल व ट्रांसफार्मर को शीघ्र दुरूस्त कराकर शहरों व गांवों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। बिजली आपूर्ति में बाधा होने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के सभी एसडीओ व जेई उपभोक्ताओं के फोन कॉल को उठाएं और समस्या निस्तारण कराएं। विद्युत वितरण खंड बलरामपुर के बिजली उपभोक्ताओं को अपनी समस्या का निराकरण कराने के लिए एक्सईएन पावर कार्पोरेशन बालकृष्ण के मोबाइल नंबर 9415901524 पर फोन करना होगा। अधिशासी अभियंता तुलसीपुर के मोबाइल नंबर 6394206343/9415901534 पर उपभोक्ता फोन करें।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

150 गांवों में बिजली की समस्या
-नदियों व पहाड़ी नालों में बाढ़ आने के चलते जिले के तीनों तहसीलों में अभी भी करीब 150 गांवों में बिजली आपूर्ति की समस्या दूर नहीं हो सकी है। उपभोक्ता राजकुमार, संजय, दीपक व कल्लू आदि ने बताया कि जर्जर तारों व पोल के क्षतिग्रस्त होने और ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से बिजली आपूर्ति बाधित है।
इन नंबरों पर करें फोन
-विद्युत उपकेंद्र टाउन, भगवतीगंज व पूरबटोला के बिजली उपभोक्ता एसडीओ मोहम्मद अकील के मोबाइल नंबर 9415901529, हरिहरगंज व महराजगंज तराई के बिजली उपभोक्ता एसडीओ वीरेंद्र कुमार यादव के मोबाइल नंबर 9453004837 व 7887023897 और उपकेंद्र स्टीम व बलरामपुर के उपभोक्ता एसडीओ मोईनुद्दीन के मोबाइल नंबर 9453007361 पर फोन करें। उपखंड तुलसीपुर के बिजली उपभोक्ता राम सेवक के मोबाइल नंबर 7380501474, हरैया सतघरवा के उपभोक्ता राजेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 9058740093 व 6388577284, उपखंड उतरौला शहरी के उपभोक्ता अरविंद कुमार गौतम के मोबाइल नंबर 7897859112, पचपेड़वा के उपभोक्ता अब्दुल अजीज के मोबाइल नंबर 9415009824, उतरौला ग्रामीण के उपभोक्ता रमेश मौर्य के मोबाइल नंबर 7307809071, रेहरा के उपभोक्ता राजकुमार यादव के मोबाइल नंबर 8005465379 व 7390825148 पर फोन करें। इसी के साथ सभी जेई के भी मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed