फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM arrived to inspect the proposed land of the new university

Balrampur News: नए विश्वविद्यालय की प्रस्तावित जमीन का जायजा लेने पहुंचे डीएम

Wed, 22 Nov 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
DM arrived to inspect the proposed land of the new university
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। भूमि क्रय के लिए भेजे गए विलेख प्रपत्र की विधि एवं न्याय विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद इसकी अधिसूचना जल्द ही जारी हो सकती है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बुधवार को अफसरों की टीम के साथ कोयलरा गांव पहुंच कर प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण कर आगे की रणनीति पर चर्चा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन स्तर से जमीन क्रय किए जाने की सारी औपचारिकता पूरी हो गई है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। बताया कि शासन स्तर से भूमि क्रय करने की स्वीकृति के साथ ही इसकी प्रक्रिया पूरी करने के सभी तरीके भी तय हो गए हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद एडीएम वित्त राजस्व प्रदीप कुमार और एसडीएम सदर राजेन्द्र बहादुर से खरीदी जाने वाली जमीन के बारे में नक्शे के माध्यम से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

बताया गया कि विश्व विद्यालय निर्माण के लिए चिन्हित 20.3620 हेक्टेयर भूमि क्षेत्र में मुआवजे के लिए पेड़-पौधों का भी मूल्यांकन किया गया है। इसके साथ ही चिन्हित क्षेत्र में आ रहे चार लोगों को देने वाली मकान की प्रतिपूर्ति राशि को भी बजट मांगपत्र में शामिल किया गया है। बताया कि भूमि खरीद के लिए शासन से बजट की अनुमति भी प्राप्त हो गई और इसकी प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी नेे बताया कि जिले में प्रस्तावित विश्वविद्यालय की जमीन खरीदने के लिए उच्च शिक्षा विभाग से अनुसचिव को नामित किया गया है। भूमि क्रय का कार्य जल्द शुरू कराने के लिए शासन को पत्र भेजकर नामित अधिकारी को शीघ्र फील्ड में भेजने का अनुरोध भी किया गया है। बताया कि मां पाटेश्वरी राज्य विश्व विद्यालय फुलवरिया बाई पास और प्रस्तावित रिंग रोड के मध्य बनेगा। इससे बेहतर कनेक्टिविटी के साथ गोंडा, बहराइच व श्रावस्ती के विद्यार्थियों को भी शिक्षण की पूरी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed