फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM angry over pending payment in JSY

जेएसवाई में भुगतान लंबित होने पर डीएम नाराज

Sat, 06 Mar 2021 09:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
DM angry over pending payment in JSY
बलरामपुर। जिले की तीन सीएचसी में सभी प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का भुगतान नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। डीएम ने सीएचसी अधीक्षकों को तत्काल भुगतान कराने का निर्देश दिया है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में शनिवार को डीएम ने विभागीय कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की और बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल अफसरों को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि कोविड 19 टीकाकरण के दो चरणों में अब तक पूरे प्रदेश में बलरामपुर जिले में सबसे अधिक टीका लगाया गया है। कोविड 19 टीकाकरण में जिले का पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान है। एक मार्च से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो गया है जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले और विभिन्न रोगों से ग्रसित 45 से 59 वर्ष की आयु वाले व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इस आयु से संबंधित लोग पोर्टल पर पंजीकरण कराकर वैक्सीन लगवा सकते है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी चिकित्साधिकारियों, सीएचसी व पीएचसी के मेडिकल अधीक्षकों, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह के साथ-साथ तीनों तहसीलों के एसडीएम को 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्तियों को टीकाकरण कराने के लिए आरोग्य सेतु एप व कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार प्रसार कराने का जिम्मा सौंपा। छूटे स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कस को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। नियमित टीकाकरण की समीक्षा की गई जिसमें नवजात व महिलाओं का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मार्च से शुरू होने वाले दस्तक अभियान में ग्राम पंचायत सचिवों, शिक्षकों व वार्ड सभासदों को ट्रेनिंग दी जाएगी। डीएम ने सात मार्च तक ट्रेनिंग पूरा कराने का निर्देश दिया। जेई अभियान में भी शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाएगा। जननी सुरक्षा योजना में सीएचसी तुलसीपुर, उतरौला व शिवपुरा में लंबित भुगतान की संख्या अधिक होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और मेडिकल अधीक्षकों को शत प्रतिशत भुगतान कराने का निर्देश दिया।

संस्थागत प्रसव बढ़ाने और स्वास्थ्य विभाग की ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण एक हफ्ते के अंदर कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, अपर सीएमओ डॉ. बीपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, डीआईओएस गोविंद राम, जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद, डॉ. उपांत डोंगरे व जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव सहित सभी तहसीलों के सीओ व चारों नगर निकायों के ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed