फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM angry over laxity in identification of tuberculosis patients

क्षय रोगियों के पहचान में ढिलाई पर डीएम नाराज

Wed, 04 Aug 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
DM angry over laxity in identification of tuberculosis patients
बलरामपुर। क्षय रोगियों के पहचान में ढिलाई बरते जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। कलेक्ट्रेट सभागार में बीते दिन जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम श्रुति ने विभागीय योजना के संचालन की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

संस्थागत प्रसव बढ़ाने, क्षय रोगियों की पहचान करके उनका उचित इलाज कराने, आयुष्मान भारत योजना में प्रगति लाने के साथ आशा भुगतान व टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, आयुष्मान भारत योजना, आशा भुगतान, विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम आदि के प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना में गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं को शत-प्रतिशत भुगतान करने का भुगतान करने का निर्देश दिया। भुगतान लंबित रहने पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जननी सुरक्षा योजना पोर्टल पर शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराने और गर्भवती महिलाओं व बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश जारी किया।
क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में रोगियों के कम चिन्हांकन पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। क्षय रोग अधिकारी को अभियान चलाकर लक्षण वाले मरीजों का चिन्हित करके उन्हें पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। संस्थागत प्रसव बढ़ाए जाने और आयुष्मान भारत योजना में प्रगति लाने का भी निर्देश दिया गया।

डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि जुलाई माह में 675 मरीजों को टेली मेडिसिन की सुविधा दी गई है। बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डॉ. एके सिंघल, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, डीपीओ राजेंद्र कुमार, जिला समन्वयक यूनीसेफ शिखा श्रीवास्तव व विनोद कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed