{"_id":"6675bbd171bbca25220e1ab3","slug":"dj-operator-dies-due-to-electric-shock-from-generator-balrampur-news-c-99-1-brp1002-110940-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जनरेटर की करंट लगने से डीजे संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जनरेटर की करंट लगने से डीजे संचालक की मौत
Fri, 21 Jun 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बेनीडीह गांव में बृहस्पतिवार की रात बरहा संस्कार की खुशियां गम में तब्दील हो गई। चलते जनरेटर में पानी डालते समय डीजे संचालक की करंट लगने से मौत हो गई। इससे अफरा तफरी मच गई।
थाना क्षेत्र के बेनीडीह गांव निवासी चटकराम वर्मा के यहां लड़के का बरहा संस्कार था। इसमें रिश्तेदारों के भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हर कोई खुश दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम में श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर ग्रंट थाने के रानीसीर निवासी जाहिद अली उर्फ छोटू डीजे बजाने के लिए आया था। डीजे पर लोग थिरक रहे थे। तभी संचालक चलते जनरेटर में पानी डालने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। एसओ मुकेश सिंह का कहना है कि रात में ग्रामीणों ने डायल 112 व पुलिस को सूचना दी थी। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।