फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Diyas continue to light up on Deepaparva

दीपपर्व पर दीयों का जलवा कायम

Wed, 19 Oct 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Diyas continue to light up on Deepaparva
बलरामपुर। दीपावली नजदीक आने के साथ ही कुम्हारों की चाक ने रफ्तार पकड़ ली है। आधुनिक झालरों के बीच दीयों का महत्व भी कम नहीं है। परंपरा के अनुसार सभी घरों में मिट्टी के दीयों से ही पूजा करने का विधान है। यही कारण है कि कुम्हार दिन-रात दीये बनाने में जुटे हैं। दो साल बाद कोरोना के खौफ से बाहर निकलकर मनाई जा रही दीपावली में बेहतर बिक्री की आस कुम्हारों में उत्साह भर रही है।
विज्ञापन

आधुनिक युग में दीपावली पर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों के बीच दीयों का भी अपना महत्व है। मिट्टी के दीयों को घर में जलाने व सजाने का रिवाज आज भी कायम है। यही कारण है कि दीपावली आते ही कुम्हार दिन-रात मिट्टी के दीये बनाने में जुटे हैं। शारदीय नवरात्र समाप्त होने के बाद ही दीप पर्व के लिए बड़े पैमाने पर दीये, खिलौने, तराजू, मटका, भोंपू आदि बनाने, पकाने व रंगाई का काम तेजी पकड़ लेता है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी वार्ड के वारिस ने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार मिट्टी के बर्तन व दीये तैयार करने में अधिक खर्च आ रहा है। पहले चाक को हाथ से चलाकर मिट्टी के दीये बनाए जाते थे और अब इलेक्ट्रानिक चाक पर दीये तैयार किए जाते हैं। इलेक्ट्रानिक चाक पर आसानी से और कम समय में अधिक दीये बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बिजली का बिल बढ़ने के कारण दीये के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। पिछले साल जहां 80 से 90 रुपये सैकड़ा दीये बिकते थे वहीं, इस बार 150 रुपये सैकड़ा तक दीये बिकने की संभावना है। इसी तरह तुलसीपुर, गैसड़ी, उतरौला, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार आदि क्षेत्रों में भी मिट्टी के बर्तन तैयार करने वाले कुम्हारों के घरों में माटी के दीप व अन्य सामग्री बनाने का काम अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed