फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Divyang expressed happiness by voting

Balrampur News: दिव्यांगों ने मतदान कर जताई खुशी

Thu, 04 May 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 04 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Divyang expressed happiness by voting
बलरामपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व में दिव्यांगजनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए दिव्यांग मतदाता उत्साह से लबरेज दिखे। पांचों नगर निकायों में दिव्यांगों ने परिजनों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही स्याही लगी उंगली दिखाकर लोगों से मतदान करने की अपील भी की।
विज्ञापन



बलरामपुर नगर के खलवा उत्तरी मतदान केंद्र पर दिव्यांग देवव्रत त्रिपाठी ट्राईसाइकिल पर बैठकर अपने पिता अशोक कुमार तिवारी के साथ वोट डालने पहुुंचे। वोट डालने के बाद देवव्रत ने स्याही लगी उंगली दिखाकर हर्ष जताया। साथ ही मतदान केंद्र से बाहर निकलकर लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन



पचपेड़वा के बरगदवा सैफ वार्ड में दिव्यांग राजेश कुमार बैैशाखी के सहारे वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान कर बाहर निकलकर स्याही लगी उंगली दिखाकर खुशी का इजहार किया। तुलसीपुर के बसंत लाल इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सुधीर कुमार ट्राईसाईकल से वोट डालने पहुंचे। बलरामपुर नगर के मतदान केंद्र आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग छोटकऊ, प्राथमिक विद्यालय चिकनी मतदान केंद्र पर राशिद ने भी उत्साहपूर्वक वोट डाला। इसी तरह जिले के सभी नगर निकायों में वोट डालने के लिए दिव्यांग मतदाता उत्साह से लबरेज दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed