फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   District Panchayat seats collide with thorn

जिला पंचायत की सीटों पर कांटे की टक्कर

Sun, 02 May 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat seats collide with thorn
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शुरू हुई मतगणना के दौरान जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सत्ता पक्ष तथा विपक्ष समर्थित उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला है।
विज्ञापन

जिला पंचायत वार्ड नवानगर में पूर्व सांसद रिजवान जहीर की दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी पत्नी हुमा रिजवान जहीर को कांग्रेस प्रत्याशी दीपांकर सिंह की पत्नी अरुर्णिमा सिंह से कांटे की टक्कर मिल रही है। देर शाम चौथे चरण की मतगणना के बाद दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था। कभी हुमा तो कभी अरुणिमा आगे-पीछे चल रही थी।
विज्ञापन

विदित हो कि मतदान के दिन इन दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर बवाल हुआ था। इसी मामले में हुमा रिजवान के पति पूर्व सांसद रिजवान जहीर तथा अरुणिमा के पति यूथ कांग्रेेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह जेल में है। गंगापुर बांकी वार्ड से पूर्व एमएलसी सविता सिंह तथा भाजपा जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू के बीच भी कांटे का मुकाबला देखने का मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बनघुसरा वार्ड से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी रीना सिंह तथा पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव की बहू साधना यादव के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। तुरकौलिया वार्ड से पूर्व वन निगम चेयरमैन सलिल सिंह टीटू की पत्नी अनुराधा सिंह को भी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह की पत्नी विनीता सिंह तथा सपा के टोप सिंह की पत्नी से कड़ी चुनौती मिल रही है।
इसके अलावा जिला पंचायत वार्ड की कई सीटों पर पक्ष तथा विपक्ष के उम्मीदवारों के बीच रोचक मुकाबला दिख रहा है। हालांकि देर शाम तक किसी भी जिला पंचायत वार्ड में जीत व हार की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। संभावना जताई जा ही है कि सोमवार दोपहर बाद जिला पंचायत सदस्यों के जीत-हार का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सभी 9 ब्लॉकों में मतगणना का काम काफी धीमी गति से चल रहा है।

सभी ब्लॉकों में सोमवार देर शाम तक करीब दो दर्जन ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मतगणना का काम पूरा हो पाया है। मतगणना रविवार पूरी रात तथा सोमवार देर शाम तक चलने की संभावना है। मतगणना में कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन कराने का दावा भी तार-तार दिखाई दे रहा है। मतगणना स्थल के बाहर तथा भीतर भारी भीड़ जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed