फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   District Panchayat President will be the SP: Former Minister

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा ने किया जीत का दावा

Mon, 21 Jun 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President will be the SP: Former Minister
बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा ने जीत का दावा किया है। 40 जिला पंचायत सदस्यों में से 26 सदस्यों के समर्थन की बात कही जा रही है। सत्ता पक्ष पर धनबल व बाहुबल से चुनाव को प्रभावित करने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

सपा कार्यालय लोहिया भवन में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता डॉ. एसपी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव की पुत्रवधू किरन यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

इस चुनाव में सेक्युलर विचारधारा वाले सभी निर्वाचित सदस्यों का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के 13 जिला पंचायत सदस्यों के अतिरिक्त निर्दलीय व सेक्युलर विचारधारा वाले सदस्यों को मिलाकर कुल 26 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों को दवा व आक्सीजन न दे पाने वाली भाजपा सरकार को पंचायत चुनाव में जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।
जिले में भाजपा के केवल 6 जिला पंचायत सदस्य जीते हैं उनमें से भी एक सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जबरन हराकर जीत हासिल की गई है। भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी धन बल व बाहुबल के जरिए किसी भी तरह से जीत हासिल करने का प्रयास करेगी लेकिन सपा उसे कामयाब नहीं होने देगी।
पूर्व मंत्री ने यह भी बताया कि ब्लाक प्रमुख पद के लिए समाजवादी पार्टी ने पचपेड़वा से अंजुम परवीन, गैसड़ी से अब्दुल सहाब उर्फ गुड्डू एवं बलरामपुर से सुनीता पासवान को प्रत्याशी बनाया है।

यह लोग भी चुनाव जीतने में सफल होंगे। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक मशहूद खां, पूर्व विधायक अनवर महमूद, पूर्व विधायक जगराम पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष तुलसीपुर के प्रतिनिधि फिरोज पप्पू, सपा जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्य, शफीउल्लाह उर्फ विकास मंत्री, इकबाल जावेद, टोप सिंह, भानू तिवारी, मुसीर पप्पू व विजय यादव सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed