फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   District Panchayat member died in a road accident

Balrampur News: सड़क हादसे में जिला पंचायत सदस्य की मौत

Sun, 17 Aug 2025 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat member died in a road accident
किस्मतुनन्निशा।-फाइल फोटो
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। सड़क हादसे में इटईरामपुर वार्ड की जिला पंचायत सदस्य किस्मतुनन्निशा (48) की शुक्रवार को मौत हो गई। गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के चेतियवा बाजार से बृहस्पतिवार की शाम बीमार रिश्तेदार को देखकर अपने घर लौट रही थीं, तभी एसयूवी की टक्कर से हादसा हुआ।
विज्ञापन

गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के इटईरामपुर (सुरहिया) निवासी सलीम चौधरी के मुताबिक उनकी पत्नी व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य किस्मतुनन्निशा बृहस्पतिवार की देर शाम अपने बीमार रिश्तेदार को देखने चेतियवा बाजार गई थीं। वहां से वह पैदल अपने घर आ रही थीं। तभी रास्ते में तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हाे गईं। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। एसयूवी चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष गैड़ास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
जिला पंचायत सदस्य किस्मतुनन्निशा के पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटियां व दो बेटे हैं। बड़ी बेटी सना (27), बेटा फैसल (25) व बेटी नूरसबा (22) की शादी हो चुकी है। फिरदौस (18)व बेटी तबिसा (14) की शादी करनी है। उनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना से घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी आंखें नम थीं। बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार चुनी गईं जिला पंचायत सदस्य
इटईरामपुर वार्ड से किस्मतुनन्निशा दो बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। वर्ष 2005 व वर्ष 2021 में उन्होंने जीत दर्ज करके जिला पंचायत सदस्य के रूप में इटईरामपुर वार्ड का प्रतिनिधित्व किया और अपने क्षेत्र का विकास कराया। तीसरी बार भी इटईरामपुर वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed