फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   District hospital will be rejuvenated with Rs 1.40 crore

Balrampur News: 1.40 करोड़ से जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प

Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
District hospital will be rejuvenated with Rs 1.40 crore
बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में बना पीकू वार्ड।
बलरामपुर। जिला अस्पताल में अब मरीजों के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। शासन ने एक करोड़ 40 लाख 75 हजार 980 रुपये का बजट जारी किया है। इससे अस्पताल का कायाकल्प होगा, बीमारियों की जांच के लिए पैथोलॉजी को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। अस्पताल में बने भवनों की जरूरत के अनुसार मरम्मत भी होगी।
विज्ञापन

इस समय डेंगू, मलेरिया समेत कई संक्रामक बीमारियां बढ़ रहीं हैं। इससे मरीजाें की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। प्रत्येक दिन दो से तीन हजार तक मरीजों का इलाज हो रहा है। जिसमें नए मरीजों के साथ पुराने मरीज भी अस्पताल आ रहे हैं। उनके लिए अभी तक सीमित संसाधन ही हैं। ऐसे में शासन ने मंडल में बलरामपुर जिला अस्पताल को विशेष बजट दिया है।
विज्ञापन

जारी किए गए बजट से बेड की व्यवस्था के साथ व्हील चेयर, स्ट्रेचर आदि के साथ ही रेडियोलॉली, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर के लिए आधुनिक उपकरणों खरीदे जाएंगे। वार्डों की साज-सज्जा, पीकू वार्ड में बच्चों के इलाज के लिए जरूरी सामग्री भी खरीदी जाएगी। अस्पताल में ऑर्थोपैडिक सर्जरी की सामग्री के साथ ही नेत्र जांच के लिए जरूरी सामग्री का इंतजाम होगा। अस्पताल का लुक बदलने की तैयारी है। जिसमें मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की सुविधाओं का विस्तार होगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में सामग्री व कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जिससे बजट का उपभोग समय से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही अधिकारियों के साथ होगी चर्चा
जिला अस्पताल के लिए शासन से बजट जारी हुआ है। अस्पताल में जरूरी कार्य के लिए बजट का उपभोग होगा और जल्द ही अधिकारियों से चर्चा करके कार्य कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

- डा. आरके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल

नए सीएमओ ने संभाला कार्यभार, महिला अस्पताल की सीएमएस का तबादला
जिले में नए सीएमओ डाॅ. महेश कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने काम संभाला और जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों से जिले की स्थितियों के बारे में चर्चा की। शुक्रवार को वह बैठक कर संक्रामक रोगों के बारे में आगे की रणनीति तैयार करेंगे। वहीं, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ. विनीता राय का तबादला कानपुर मंडल में संयुक्त निदेशक के पद पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed